आगरालीक्स.. आगरा के आरटीआई एक्टिविस्ट और कान्वेंट स्कूल के खिलाफ अभियान चला रहे धनवान गुप्ता की मौत। उनका पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।
आरटीआई एक्टिविस्ट धनवान गुप्ता अपनी बेटी को स्कूल से लेकर आ रहे थे, रास्ते में एक्सीेडेंट होने पर उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, उन्हें हेड इंजरी हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, आरटीआई एक्टिविस्ट धनवान गुप्ता ने कान्वेंट स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के प्रवेश के लिए अभियान चलाया था।