आगरालीक्स.. आगरा में पुष्पांजलि एक्सटेंशन के रूबी अपार्टमेंट के तीन फ्लैट में चोर डेढ घंटे तक चोरी करते हुए, कैश और ज्वैलरी लेकर चोर भाग निकले, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को चिन्हित करने मे जुटी है।
सोमवार सुबह थाना हरीपर्वत क्षेत्र की पुष्पांजलि एक्सटेंशन के रूबी अपार्टमेंट में तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर स्थित तीन फ्लैट में चोरी की, चोरों ने दो ताले तोडकर बोरे में सामान भर कर ले गए। चोरों ने सबसे पहले तीसरी मंजिल पर सेब का बाज़ार स्थिति सर्राफा व्यवसाई संजय गर्ग के बड़े भाई राजीव गर्ग के फ्लैट का तोड कर चोरी की। बेडरूम में रखी दोनों अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। सामान पलंग एवं जमीन पर बिखरा पड़ा था। इसके बाद चौथी मंजिल के फ्लैट का ताला तोडकर चोरी करते रहे, पांचवीं मंजिल के फ्लैट का ताला चोर नहीं तोड सके, खिडकी के माध्यम से फ्लैट में घुसकर चोरी की। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि दो युवक एक बोरा लेकर सुबह 2.57 बजे ऊपर चढ़े हैं। दोनों युवक डेढ घंटे बाद बाहर जाते हुए दिखाई दिए।