आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर जमकर हंगामा हुआ, परिजनों ने महिला जूनियर डॉक्टर पर पेट में लात मारने और खून चढाने में लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पुष्पा पत्नी जीतू निवासी सेवला को रविवार को प्रसव पीडा होने पर एसएन में भर्ती किया गया था। डिलीवरी से म्रत बच्चा पैदा हुआ, इसके बाद पुष्पा की तबीयत बिगड गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों से पुष्पा की तबीयत खराब होने के बारे में पूछा तो महिला डॉक्टरों ने अभद्रता की। प्रसूता के पेट में लात मार दी, सुबह उनसे ब्लड लाने के लिए कहा। डॉक्टरों ने पुष्पा के ब्लड चढाया, कुछ देर बाद ही मौत हो गई, इससे परिजन भडक गए, उन्होंने इलाज में लापरवाही और जूनियर डॉक्टरों व स्टाफ के अभद्रता करने के विरोध में जमकर हंगामा किया।
सब खत्म हुआ, पोस्टमार्टम कराने की मांग
जीतू का कहना है कि उसका पूरा परिवार की खत्म हो गई, पत्नी की मौत हो गई बच्चा म्रत पैदा हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों का व्यवहार अच्छा नहीं था, डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उनसे शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है जिससे मौत का कारण पता चल सके। एसएन कॉलेज प्रशासन का कहना है कि गर्भवती को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।
डिप्टी सीएम के दौरे के कुछ देर बाद भी हुआ था हंगामा
रविवार को आगरा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आए थे, उन्होंने एसएन का निरीक्षण किया। उनके जाने के बाद फतेहाबाद के मेहमदपुर निवासी होतम सिंह की पत्नी ममता की डॉक्टरों ने डिलीवरी की, परिजनों का आरोप था कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने नवजात के सिर में कैंची मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ममता की बच्चेदानी भी निकाल दी। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था।