आगरालीक्स… आगरा के एक हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने तोडफोड कर दी, हॉस्पिटल कर्मियों को परिजनों ने पकड लिया, उन्होंने भागकर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। डॉक्टर पर परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वायरल और बुखार के मौसम में हॉस्पिटल फुल हैं, इसे लेकर आए दिन हॉस्पिटल में हंगामा हो रहा है। यमुना पार के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने स्टाफ को पकड लिया, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नोकझोंक होने पर तीमारदारों ने हॉस्पिटल में तोडफोड कर दी, डॉक्टर चैंबर के शीशे तोड दिए। कर्मचारियों को भी पकड लिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Leave a comment