नईदिल्लीलीक्स …इंडिगो की फ्लाइट से अपने देश भारत लौट रहे युवकों ने खुशी में शराब पी, इसके बाद जमकर हंगामा किया। क्रू और पैसेंजर को भी नहीं छोड़ा, दोनों अरेस्ट।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दत्तात्रेय बपरदेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा में एक साल से दुबई में काम कर रहे थे, वे इंडिगो की फ्लाइट से दुबई से मुंबई अपने घर आ रहे थे। इंडिगो के क्रू मेंबर्स की शिकायत पर थाने में तहरीर दी गई, इसमें आरोप लगाए गए हैं कि दोनों ने शराब पीने के बाद फ्लाइट में हंगामा किया। साथी पैसेंजर्स से भिड़ गए, क्रू मेंबर्स बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी नहीं छोड़ा, कथित तौर पर गाली गलौज की।
पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट
इंडिगो की फ्लाइट मुंबई पहुंची, दोनों के खिलाफ लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों यात्रियों ने बताया कि एक साल बाद देश लौट रहे थे, इसकी खुशी में शराब पी ली थी। दोनों को बाद में जमानत मिल गई।