Wednesday , 12 March 2025
Home agraleaks Ruckus on Karnataka Congress’s tweet, told PM Modi’s thumb impression
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Ruckus on Karnataka Congress’s tweet, told PM Modi’s thumb impression

नईदिल्लीलीक्स (19th October 2021)… कर्नाटक कांग्रेस के एक टवीट ने मचाया बवाल. पीएम मोदी को बताया ‘अंगूठा छाप’.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस के एक टवीट ने राज्य की राजनीति में बवाल मचा दिया है। कन्नड़ भाषा में कर्नाटक कांग्रेस की ओर से टवीट किया गया है। इसमें लिखा है कि कांग्रेस ने स्कूल बनवाए। मोदी ने पढ़ाई नहीं की। वयस्कों की शिक्षा के लिए योजना लेकर आए, तब भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की। इसमें आगे लिखा है कि देश ‘अंगूठा छाप मोदी’ की वजह से भुगत रहा है। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

इसके बाद भाजपा की कर्नाटक की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इतना नीच सिर्फ कांग्रेस ही गिर सकती है। इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस ने माना कि इस टवीट का लहजा ठीक नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टवीट को वापस लेने को कोई कारण नहीं दिखता।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने टवीट कर खेद जताया।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस टवीट को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस टवीट को करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने ​टवीटर पर माफी मांगी और कहा कि ये एक नौसिखिए की गलती है। उन्होंने कहा कि इस टवीट को हटा लिया गया है।

बता दें कि कर्नाटक में 30 अक्टूबर को विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। यह सिंदगी और हंगल विधानसभा सीट पर होंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video: Fire Break out in Car & Auto in Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News Video वीडियो देखें आगरा में कार और आटो में...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

बिगलीक्स

Agra News : Youth work for Startup #Agra

आगरालीक्स..Agra News : छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें और इसे बुलंदियों पर...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Early Infant Diagnosis Testing #Agra

आगरालीक्स …Agra News : मां से बच्चों में एचआईवी संक्रमण ना फैले,...

error: Content is protected !!