आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास प्राइवेट स्लीपर बस का टायर फट गया। इससे टायर में आग लग गई, जान बचाने के लिए यात्री बस से बाहर निकल आए।
मंगलवार को प्राइवेट स्लीपर बस बिहार के सिवान से नोएडा जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप अचानक बस का पिछला टायर फट गया।
यात्री सो रहे थे। तेज धमाके और अचानक झटका लगने से नींद टूटी। नीचे से धुआं निकलता देख अफरा तफरी मच गई।
वहीं यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर टोल प्याजा पर मौजूद सुरक्षा कर्मी व अऩ्य लोग बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। वहां खड़े पानी से भरे टैंकर की मदद से बस के टायरों में लगी आग का बुझाया गया।