आगरालीक्स …आगरा में कहा कि बच्चों को कुछ बी बनाएं मगर साथ में उन्हें अच्छा इंसान बनाना न भूलें। एक अच्छा इंसान चरित्र निर्माण और नैतिकता के बिना नहीं बना जा सकता। यह कहना था आज तक के कार्यकारी सम्पादक संजय सिन्हा का। वह आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित साहित्य उत्सव व पुस्तक मेले में आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
संजय सिन्हा ने कहा कि हमने पैसा कितना कमाया यह मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि किस तरह कमाया। अभिभावकों को भविष्य संवारने का संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चों को हर रोज एक नैतिक शिक्षा की कहानी अवस्य सुनाएं। व्यक्ति कितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन चरित्र निर्माण व नैतिकता के बिना वह अच्छा इंसान नहीं बन सकता। कहा कि किताबों की दुनिया से सिर्फ खूबसूरत लोग ही जुड़ते हैं। इस अवसर पर उनकी पत्नी दीपसिका भी मौजूद थीं। विधायक रामप्रताप सिंह ने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का संदेश देते हुए कहा कि अभिभावक बेटियों को भी शिक्षित करें। न्होंने आगरा में साहित्य उत्सव की सराहना करते हुए अगले वर्ष समें सहयोग की बात भी कही। अवश्य शिक्षित करें। अपनी फिल्म (कौन हो तुम) के निर्देशक के बाद आगरा के दुष्यन्त सिंह ने कहा कि नवम्बर ने रिलीज हो रही उनकी फिल्म के पहले पांच शो आगरावासियों के लिए होंगे। फिल्म की अभिनेत्री कविता त्रिपाठी ने पिल्म के डायलॉग सुनाएं। संचालन अखलाक हुसैन ने किया।