आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने ‘साथी हाथ बढ़ाना’ के जरिए अपने इस शहीद सिपाही के परिवार के लिए जोड़े 54 लाख 35 हजार 500 रुपये..पढ़ें पूरी खबर
एसएसपी ने मां और पत्नी को दी मदद
आगरा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अपने साथी शहीद प्रशांत यादव के परिवार के लिए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दिया. इसमें एकत्रित हुई कुल धनराशि 54 लाख 35 हजार 500 रुपये एसएसपी ने शहीद की माताजी और धर्मपत्नी को दी. बता दें कि 24 मार्च 2021 को थाना खंदौल्ी में तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत यादव के ग्राम नहर्रा में लड़ाई झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे. यहां पुलिस को देखकर भागे अभियुक्त ने पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायर किया था. इस घटना में उपनिरीक्षक प्रशांत यादव को गोली लग गई थी जिससे वो शहीद हो गए थे. इस दुख की घड़ी में आगरा पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद के सोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपने वेतन में से एक दिन का वेतन शहीद परिवार को प्रदान करने की घोषणा की थी. मंगलवार को एसएसपी ने कुल जमा 54 लाख 35 हजार 500 रुपयों में से शहीद की माता गायत्री देवी को 18 लाख 11 हजार रुपये तथा पत्नी रेनू यादव को 36 लाख 24 हजार 500 रुपये प्रदान किए.
