आगरालीक्स…आगरा के पति—पत्नी और दो बच्चों की बाइक को कार ने मारी टक्कर. युवक की मौत. होली की दौज मनाने जा रहा था ससुराल
आगरा का रहने वाला युवक पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से धौलपुर अपनी ससुराल होली की दौज मनाने के लिए जा रहा था लेकिन धौलपुर के राजा का नगला बाईपास पर इनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी और दो बच्चे घायल हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मृतक युवक का नाम जयवीर है जो कि आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रहता था. होली की दौज मनाने के लिए शनिवार दोपहर वह पत्नी रिंकी और दो मासूम बच्चों के साथ धौलपुर के सूरजपुरा गांव अपनी ससुराल जा रहा था. राजा का बाग बाईपास पर इनकी बाइ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सैपऊ पहुंचाया गया जहां जयवीर को मृत घोषित कर दिया गया. पत्नी और दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है. कार चालक कार को छोड़कर भाग गया है.