आगरालीक्स…दुखद खबर.. आगरा में पति—पत्नी की मौत. पांच महीने पहले ही हुई थी शादी…
आगरा में पति—पत्नी की एक साथ मौत की दुखभरी खबर आई है. फतेहपुरी सीकरी के रहने वाले दोनों पति—पत्नी दो दिन पहले आग में झुलस गए थे. हादसा शार्ट सर्किट से टीवी में लगी आग के बाद हुआ था. दो दिन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते—लड़ते एक साथ दोनों की मौत् हो गई. पति—पत्नी की मौत से घर में कोहराम मच गया है. दोनों की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी.
ये है मामला
मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा मोहल्ला की है. यहां रहने वाला 25 वर्षीय टीकम सिंह और उसकी पत्नी 22 वर्षीय मिथिलेष दो दिन पहले घर में संदिग्ध हालत में झुलसे हुए मिले थे. चीख पुकार मचने पर छोटे भाई और परिजनों ने दोनों को सामुदायिक अस्प्ताल में लेकर गए जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया. आज शुक्रवार को दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. दोनों की मौत से कोहराम मच गया.
परिजनों के अनुसार गांव में रहने वाले राजमिस्त्री चंदन सिंह की 16 साल पहले मौत हो गई थी. इनके दो बेटे टीकम और निशु थी. दिव्यांग मां ने दोनों बेटों को किसी तरह पांला था. पांच महीने पहले ही दोनों भाइयों की शादी दो सगी बहनों के साथ हुई थी. परिजनों का कहना है कि शार्ट सर्किट से टीवी में लगी आग से दोनों झुलस गए थे.