Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Sad News: Husband and wife found hanging on the same noose in Agra, 2.5 year old girl was alone in the room…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sad News: Husband and wife found hanging on the same noose in Agra, 2.5 year old girl was alone in the room…#agranews

163

आगरालीक्स…दुखद: आगरा में एक ही फंदे पर लटके मिले पति—पत्नी. अकेले कमरे में रो रही थी उनकी ढाई साल की बच्ची….नजारा देख लोगों के उड़े होश.

आगरा में एक दुखद खबर सामने आई है. थाना मलपुरा के धनौली में रहने वाले एक पति—पत्नी ने सुसाइड कर लिया है. दोनों के शव कमरे में एक ही फंदे पर लटके मिले. घर के अंदर उनकी सिर्फ ढाई साल की बेटी थी जिसके लगातार रोने की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

धनौली गांव का मामला
कागारौल के इकराम नगर का रहने वाला ईश्वरी अपनी पत्नी बबली और ढाई साल की बेटी लावण्या के साथ धनौली गांव में रह रहा था. यहां वह पास के ही एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था. लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके बोदला गई थी. मंगलवार को ही बबली अपने मायके से यहां लौटी थी. आज सुबह ईश्वरी काम पर गया था और दोपहर को करीब तीन बजे काम से वापस लौटा. लोगों के अनुसार इसके कुछ देर बाद घर में ढाई साल की बेटी लावण्या के तेज रोने की आवाज आने लगी. लावण्या लगातार रोए जा रही थी. आसपास के लोगों ने पहले इसे अनदेखा किया लेकिन जब लावण्या का रोना चुप नहीं हुआ तो वो उनके कमरे पर पहुंचे तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरे के अंदर ईश्वरी और बबली दोनों एक ही फंदे पर लटके हुए थे और लावण्या नीचे रो रही थी.

घबराए पड़ोसी तुरंत बच्ची को उठाकर बाहर ले गए और इसकी सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी. सूचना पर ईश्वरी के पिता सूखा सहित गांव के अन्य परिजन यहां आ गए. इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. दोनों पति पत्नी ने क्यों आत्महत्या की इस पर परिजन कुछ नहीं बता सके हैं. उनका कहना है कि सबकुछ ठीक चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

error: Content is protected !!