सहारनपुरलीक्स.. भाजपा नेता ने पहले पत्नी, बड़ी बेटी, छोटे बेटे और कमरे में बंद बड़े बेटे के गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत, हत्या करने का कारण भी बताया, हर कोई हैरान। ( Saharanpur News : BJP worker killed three children, Open fire on wife for doubt on character#Saharanpur)
यूपी के सहारनपुर के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव के रहने वाले भाजपा नेता योगेश रोहिला का शनिवार दोपहर में पत्नी नेहा से विवाद हुआ, उसने पहले 32 साल की नेहा को गोली मारी। बड़ी बेटी आठ साल की श्रदृधा बचाने आई तो उसे गोली मार दी, इसके बाद छोटे बेटे चार साल के शिवांश को गोली मारी। बड़ा बेटा सात साल का देवांश डर कर कमरे में भाग गया तो कमरे के दरवाजे में लात मारी और अंदर घुसकर बड़े बेटे सात सात के देवांश को गोली मार दी। उसे रोकने के लिए चचेरा भाई आया तो उस पर भी पिस्टल तान दी लेकिन तब तक गोली खत्म हो गई थी। तीनों बच्चों की मौत हो गई, नेहा अस्पताल में भर्ती है।
योगेश बोले, पत्नी के गांव के ही एक युवक से संबंध
चारों के गोली मारने के बाद योगेश ने खुद ही पुलिस को फोन किया और कहा कि मैंने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि योगेश को पत्नी नेहा के गांव के ही किसी लड़के के साथ संबंध होने का शक था, नेहा ही घर के सभी कार्य करती थी और उसे बाहर जाना होता था, उसने पुलिस से कहा कि तीन महीने पहले उसने लड़के के साथ नेहा को देखा था उसके बारे में पूछा तो झगड़ा करने लगी। शनिवार को भी उसी लड़के को लेकर विवाद हुआ था और नेहा चीखने चिल्लाने लगी थी इसलिए गोली मार दी।
पहली पत्नी की हुई थी मौत, माता पिता और तीन बहनों ने खा लिया था जहर
योगेश की पहली पत्नी शिक्षा मित्र थी उसकी 2007 में मौत हो गई थी, इसके बाद उसने नेहा से शादी की थी। योगेश के माता पिता और तीन बहनों ने जहर खा लिया था, एक बहन उस समय घर पर नहीं थी इसलिए वह बच गई थी वह अब दिल्ली में रहती है। योगेश इन सभी के शव का अंतिम संस्कार करने वाला था तभी पुलिस पहुंच गई थी और मुकदमा दर्ज किया था।