मथुरालीक्स…14 दिन बाद केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज. दर्शन को उमड़ी भीड़. पदयात्रा का जगह—जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
मथुरा के वृंदावन में 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा कर श्रीहित राधा केलीकुंज आरम पहुंचे. इस दौरान संत के दर्शन के लिस श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रासते में जगह—जगह उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. उनके पुन: आश्रम आने और पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला. संत के आगमन की सूचना मिलते ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का तांता लग गया और पूरा क्षेत्र राधे राधे के जयकारों से गूंज उठा.
महाराज के सानिध्य और उनके दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए. संकीर्तन और जयकारों से पूरा वृंदावन परिक्रमा मार्ग भक्तिमय हो गया.