आगरालीक्स..(Agra News 8th August) आगरा में पांच दिन से लापता आटो पार्ट कंपनी के सेल्स मैनेजर की डेड बॉडी मिली, ट्रांसपोर्ट नगर में बोरे में मिली डेड बॉडी, एक महिला का भी नाम।
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी पफेज टू निवासी सुनील कुमार शर्मा एक आटो पार्ट कंपनी में सेल्समैन थे। दो अगस्त को सुनील कुमार शर्मा अपनी बाइक से घर से गए, इसके बाद नहीं लौटे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। सेल्स मैन सुनील कुमार शर्मा का रविवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर में झाडियों में शव मिल गया है। शव बोरे में बंद मिला है, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला भी है।
सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
सेल्स मैनेजर सुनील कुमार शर्मा का दो अगस्त के बाद कोई पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें सामने आया कि सुनील अपने घर से गांधी नगर निवासी अजय उपर्फ डकैत के घर गए थे, लेकिन वे घर से निकलते हुए दिखाई नहीं दिए। पुलिस अजय के घर पहुंची, लेकिन तब तक अजय अपनी पत्नी मोना को लेकर पफरार हो गया था।
अपहरण का मुकदमा किया था दर्ज
इस मामले में चार अगस्त को पुलिस ने छह लोगों के खिलापफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।