Saturday , 2 May 2026
Home पॉलिटिक्स Samajwadi Party Agra unit & candidate may be changed
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Samajwadi Party Agra unit & candidate may be changed

127

आगरालीक्स… सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद आगरा में जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित प्रत्याशी बदले जा सकते हैं, इसके लिए सपाई सक्रिय हो गए हैं। नए चेहरे सामने आने लगे हैं, विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी करने के साथ ही सपा आगरा ईकाई के पदाधिकारियों को बदलने की मांग होने लगी है। ऐसे में जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और शहर अध्यक्ष रईसउददीन की जगह युवा सपा नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन चर्चाओं के बाद से संगठन में खलबली मची हुई है। कौन किसकी तरफ है, इसे स्पष्ट करने से पहले सियासी भूचाल थमने का इंतजार किया जा रहा है।

सीएम अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष
रविवार को आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम अखिलेश यादव को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल यादव को हटा दिया गया है, उनकी जगह नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

आगरा में तीन दिन से चल रहा सपा में घमासान
.सीएम अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित करने के बाद आगरा में कई पदाधिकारियों ने सपा छोड दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया, युवा सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया. उन्‍होंने कहा कि रामगोपाल ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है. मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव नहीं समझ रहे. रामगोपाल उनका भविष्‍य बर्बाद कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएम अखिलेश यादव के समर्थक आगरा में सडकों पर आ गए। जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा, जिला सचिव भगवती यादव, वीरेंद्र यादव, प्रधान महाराज सिंह, लाला आदि ने सपा से इस्तीफा दे दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर मुलायम सिंह की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया
28 को जारी हुई थी सूची
विधानसभा चुनाव के लिए सपा की टिकट पर सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की अलग अलग सूची के असमंजस पर पहली सूची जारी की गई है। आगरा और अलीगढ मंडल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही, शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सपा में प्रत्याशियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में पिछले चुनाव में सपा की टिकट से जीते विधायकों की टिकट भी कट सकती है, इस तरह की चर्चाओं के बाद सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में मौजूदा विधायकों को चुनाव लडाने और ना लडाने का फैसला लिया गया है। आगरा के बाह से अरिदमन सिंह विधायक हैं, पार्टी ने बाह विधानसभा सीट से उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया है।

एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं
नई सूची में एत्मादपुर से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। यहां से प्रेम सिंह बघेल ने पिछला चुनाव लडा था और बसपा के धर्मपाल सिंह से चुनाव हार गए थे। लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों में कुछ का कहना है कि कांग्रेस से संभावित गठबंधन के चलते इस सीट पर फैसला नहीं लिया गया है। हो सकता है गठबंधन होने की सूरत में सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाए। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीट पर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय कर दिया जाएगा।

दक्षिण – क्षमा जैन सक्सेना
उत्तर – कुंदनिका शर्मा
छावनी – चंद्रसेन टपलू हार्ट अटैक से मौत हो गई
आगरा ग्रामीण – राकेश धनगर
सीकरी – राम निवास शर्मा
फतेहाबाद – डा. राजेंद्र सिंह
बाह – अरिदमन सिंह
खेरागढ़ – पक्षलिका सिंह

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR Filed Against 16 Named Individuals and 600 Others for Damaging Smart Meters in Akola, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटर तोड़ने पर 16 नामजद और 600...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Youths Commit Indecent Act Against Young Woman at Fatehpur Sikri Monument; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से हुआ गंदा काम. दो...

बिगलीक्स

Agra Live News: Major tragedy in Agra. Three laborers died after fell from the second floor of an under-construction house…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

बिगलीक्स

Agra Live News: 3 laborers working on the third floor of a house fell down along with a girder…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

error: Content is protected !!