आगरालीक्स…(8 February 2022 Agra News) समाजवादी पार्टी ने भी जारी किया अपना घोषणा पत्र. 300 यूनिट बिजली फ्री, 12वीं पास को लैपटॉप के साथ ये हैं मुख्य वादे…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री के अलावा 12वीं पास छात्र को लैपटॉप देने के साथ ही कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं.

सपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा
300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी
12वीं पास स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिया जाएगा
18 हजार रुपये हर साल छोटे कारीगरों को दिए जाएंगे.
किसान आदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
शहीद किसानों के ना स्मारक बनाया जाएगा
2027 तक यूपी को 100 प्रतिशत साक्षर किया जाएगा
गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान किया जाएगा
कामधेनु योजना फिर से शरू की जाएगी.
बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे
बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेकंशन दी जाएगी.
पुरानीपेंशन योजना फिरसे बहाल होगी.
1090 को मजबूत किया जाएगा और जांच की व्यवस्था की जाएगी.
कन्या विद्याधन दिया जाएगा
गरीबों के लिए समाजवादी कैंटनी व किराना स्टोर खोला जाएगा
डायल 100 का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम होगा
हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे
बुनकरों, दर्जियों व असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन दी जाएगी
स्वास्थ्य केंद्रों का बजट तीन गुना होगा
एमएसएमई के सपोर्ट सिस्टर बनाया जाएगा
दो पहिया वाहन चालकों को एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा.
गांवों में वाईफाई की सुविधा होगी. यहां पेयजल की सुविधा भी होगी.
शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा और तीन साल बाद उन्हें नियमित किया जाएगा. बीपीएल को भी लाभ दिया जाएगा.