आगरालीक्स ..आगरा की बिटिया संजली को इंसाफ दिलाने के लिए आगरावासी एकजुट हो रहे हैं। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर संजली के परिजनों से मिले, उन्होंने कहा कि संजली हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। परिवार की दुख की खडी में सभी साथ हैं, उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
आगरा में 18 दिसंबर मंगलवार को आगरा के मलपुरा के गांव लालऊ निवासी अशर्फी देवी छिदृदी सिंह इंटर कॉलेज की 10 वीं की छात्रा संजलि दोपहर एक बजे स्कूल से सहेलियों के साथ घर के लिए निकली थी। वह मिठाई की दुकान पर कचौडी लेने के लिए रुक गई, उसकी सहेलियां आगे निकल गईं, कुछ दूरी पर जाकर साइकिल से जा रही संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी थी, आग की लपटों से घिरी संजलि जान बचाने के लिए चीख रही थी, इसी दौरान स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छोडकर बस लेकर ड्राइवर मुकेश लौट रहा था। उसने बस में रखे फायर एक्सटयूनगूसर से आग बुझाई। गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया, यहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहां 19 दिसंबर की रात को संजलि की मौत हो गई थी।
दुस्साहस कैसे हुआ, बिटिया की मौत से दुखी
रविवार को एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर मलपुरा के गांव लालऊ पहुंचे, वे संजली के पिता हरेंद्र से मिले, उन्होंने कहा कि स्कूल से घर लौटते समय संजली पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले हत्यारे जल्दी पकडे जाएं, इसके लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। यह दुस्साहसिक वारदात है, संजली को इंसाफ दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। दुख की खडी में परिजनों के साथ खडे हैं, उनकी हर संभव मदद की जाएगी।