Tuesday , 4 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Sanskar Bharti Celebrate Braj Mahotsav on Holi#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Sanskar Bharti Celebrate Braj Mahotsav on Holi#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रज महोत्सव में बिखरी ब्रज की सतरंगी छटा.. मयूर लोक नृत्य, मटकी महारास और फूलों की होली ने बाँधा समाँ..

संस्कार भारती ने मनाया ब्रज महोत्सव
संस्कार भारती कमला नगर एवं कला साधिका समिति द्वारा रविवार को कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में परंपरागत ब्रज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। महोत्सव में होली के विभिन्न रंगों से सराबोर बृज-संस्कृति की ऐसी सतरंगी छटा बिखरी कि चारों ओर उल्लास छा गया। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और शास्त्रीय संगीत पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य ने सबको भावविभोर कर दिया तो वहीं ब्रज की नृत्य नाटिका, मयूर लोक नृत्य, मटकी महारास और फूलों की होली ने सबको रस मग्न कर दिया।

बाल कलाकारों ने मचाई धूम
इन मनमोहक प्रस्तुतियों में ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज और प्रताप पब्लिक इंटर कॉलेज के साथ-साथ आकृति, अनन्या और अदिति की विशेष भूमिका रही। डॉ. नीलू शर्मा, कल्पना शर्मा, समन्वयक रूपा गुप्ता, श्यामवीर सिंह और गौरी गुप्ता के कुशल निर्देशन में बाल कलाकारों ने धूम मचाई। इंजी. नितिन गुप्ता द्वारा निर्देशित कठपुतली नृत्य की सभी ने प्रशंसा की। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने की।

ये लोग रहे उपस्थित
अतिथियों का स्वागत सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के प्रबंधक विजय गोयल, संस्कार भारती, कमला नगर के अध्यक्ष एसके मिश्रा और महोत्सव के संयोजक अजय अवस्थी ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह ‘राज’ और महोत्सव की सह संयोजिका नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ ने किया। सभी प्रतिभागियों को स्वागताध्यक्ष एवं समाजसेवी पवन बंसल एवं सचिन गोयल ने स्मृति चिन्ह एवं मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान हरिमोहन सिंह कोठिया, विनोद अग्रवाल, राम अवतार यादव, महेश शर्मा, यतेंद्र सोलंकी, ताहिर सिद्दकी, अलका अग्रवाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा, शकुन बंसल, रिचा अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी. कार...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught six criminals who committed theft inside buses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बसों के अंदर से यात्रियों का सामान, ज्वैलरी चोरी करने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Bike rider Youth dies in accident on new southern bypass, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बाईपास पर एक्सीडेंट में युवक की मौत. बाइक से जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: School gate fell on children in Agra. five children buried…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूल का गेट बच्चों के ऊपर गिरा. पांच बच्चे दबे,...