Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Sant Premanand Maharaj’s night padyatra closed indefinitely…#mathuranews
बिगलीक्स

Sant Premanand Maharaj’s night padyatra closed indefinitely…#mathuranews

794

आगरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज की रात को होने वाली पदयात्रा अनिश्चितकालीन बंद. कॉलोनियों की महिलाओं ने किया था विरोध

संत प्रेमानंद महाराज की रात को होने वाली पदयात्रा अनिश्चितकालीन के लिए बंदकर दी गई है. आश्रम श्रीधारा केलिकुंज की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है. वृन्दावन में श्रीराधेकेलि कुंज आश्रम से रात दो बजे संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के लिए निकलते हैं, उनके दर्शन के लिए रात 12 बजे के बाद से ही आश्रम से लेकर पदयात्रा मार्ग पर दोनों तरफ लोग खड़े हो जाते हैं. भजनों की धुन, उनके नाम के जयकारे के साथ ही दर्शन के लिए पहुंचे लोग बम पटाखे भी चलाते हैं.

ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं ने किया था विरोध
वृन्दावन में श्रीराधेकेलि कुंज आश्रम से पदयात्रा मार्ग पर एनआरआई ग्रीन कॉलोनी है. ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं में रात में पदयात्रा का विरोध शुरू कर दिया है उनका कहना है कि रात के समय तेज आवाज और बम पटाखों की आवाज से नींद टूट जाती है. बीमार और बुजुर्गों को परेशानी होती है, कामकाजी ​महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है, इससे काम भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने लोगों की इस समस्या को देखते हुए रात में पदयात्रा बंद करने की मांग की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Haryana & Agra PCPNDT team raid in Sanskar Hospital, 4 arrested

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में हरियाणा की टीम की छापेमारी, चायनीज मशीन...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Weather forecast for 22nd September 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह और दोपहर के तापमान में अंतर बढ़ने लगा...

error: Content is protected !!