Wednesday , 22 July 2026
Home अध्यात्म Sant Shri Vijay Kaushal Ji Maharaj gave simple and happy life tips in Agra…#agranews
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Sant Shri Vijay Kaushal Ji Maharaj gave simple and happy life tips in Agra…#agranews

453

आगरालीक्स…(19 December 2021 Agra News) जून में 60 किलो की गोभी के बजाय दिसम्बर में 5 रुपए किलो की गोभी की आदत डालिए..जो आपके स्वास्थ को भी ठीक रखेगी. आगरा में संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने दिए सरल व सुखी जीवन के नुस्खे

महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ स्नेह मिलन समारोह
श्रीहरि और राधा रानी के सत्संग का साथ प्रारम्भ हुआ स्नेह मिलन समारोह संतश्री विजय कौशल महाराज ने श्रद्धालुओं को सुखी और सरल जीवन के नुस्खे सुझाए। कहा प्रकृति के साथ रहोगे तबी बच पाओगे। कोरोना काल में हमारी गलत जीवन और भोजनशैली के कारण तबाही बढ़ी। अब मौसम के नहीं दिसम्बर के महंगे आम खाने का फैशन बढ़ रहा। शरीर की रक्षा है, शैखी थोड़ी देर ही रोग की पीड़ा खुद को ही भोगनी पड़ती है। शरीर की रक्षा करिए, शैखी थोड़ी देर की होती है। रोग की पीड़ा खुद को ही भोगनी होती है। इसलिए प्रकृति के साथ जीना सीखिये, तभी बच पाएंगे।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन मेंमंगलमय परिवार द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां संत श्री विजय कौशल महाराज ने उपस्थित सौकड़ों श्रद्धालुओं को कहा कि मौसम के साथ वनस्पतियों के गुण धर्म बदल जाते हैं। भारत की सभी वनस्तियां औषधियां हैं। इसलिए जून में 60 किलो की गोभी के बजाय दिसम्बर में 5 रुपए किलो की गोभी की आदत डालिए। जो आपके स्वास्थ को भी ठीक रखेगी।
भारतवासियों को अप्राकृतिक जीवन शैली ने ही तबाह किया। हम नकल करने में बहुत होशियार हैं। एक समय था जब विश्व भारत का अनुसरण करता था। आज भारत रहन-सहन, केश, वेश, नृत्य, गीत, संगीत, फैशन, दावत जीवन की हर क्रिया में नकलची हो गए। जो समाज दूसरों को देखकर चलता है वह अपनी चाल भूल जाता है। प्रकृति के साथ जीयो, प्रकृति के साथ रहो, प्रकृति का भोजन करो। हमारे छोटे बच्चे रसोई का भोजन करने को तैयार नहीं। पैक्ड भोजन में केमिकल हैं. जो जीभ का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। हर देश का पर्यावरण अलग है, उसी के अनुरूप वहां की वनस्पतियां हैं। कार्यक्रम के त में कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कमल नयन मित्तल, महावीर प्रसाद मित्तल, महेश गोयल, सरजू बंसल, निखिल गर्ग, राहुल अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी आदि उपस्थित थे।

वृन्दावन में निशुल्क बिहारी जी की रसोई चलाएगा मंगलमय परिवार
संतश्री विजय कौशल जी महाराज के संरक्षण में मंगलमय परिवार द्वारा वृंदावन में देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बिहारी जी की रसोई का शुभारम्भ नए वर्ष में होने जा रहा है। विजय कौशल महाराज ने बताया कि वृन्दावन में अटल्ला चुंगी, जयपुर मंदिर के पास बिहारी जी की रसोई का दो माह में शुभारम्भ हो जाएगा। जहां आटोमेटिक मशीन द्वारा भोजन तैयार होगा। वर्तनों व भवन की सफाई कमर्चारी करेंगे। भोजन परोसने का जिम्मा मंगलमय परिवार के लोग करेंगे। यहां प्रतिदिन कथा, निशुल्क भोजन, निशुल्क आवास होगा। विशेषकर उन श्रद्धालुओं के लिए होगा जिनके पास तीर्थ करने के दौरान भोजन व रहने की व्यवस्था नहीं हो पाती। यह पूरी तरह अत्याधुनिक भवन होगा। कार्यक्रम में सांसद एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, रेखा अग्रवाल, सपना जैन, निकिता अग्रवाल, सुमन मंगल, पूजा भोजवानी, अजय गोयल, पीके भाई, दिनेश मित्तल बी मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!