Aligarhleaks:मदर टैरेसा वीमेंस पीजी काॅलेज के शिक्षक-शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट-गाइड शिविर का आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार, रजिस्ट्रार डाॅ विजेंद्र सिंह, शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल निदेशिका शालिनी महलवार, प्राचार्या डाॅ स्वर्णलता याज्ञनिक, स्काउट-गाइड शिक्षक पी.एस. सारस्वत, कैम्प प्रभारी विवेक सारस्वत ने दीप प्रज्जवलित कर समापन किया। आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार ने कहा कि “ स्काउट एवं गाइड शिविर अनुशासन व मनोरंजन का समन्वय है। जीवन में अनुशासन का और मनोरंजन का अपना महत्वपूर्ण स्थान होता है। ” आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार, रजिस्ट्रार डाॅ विजेंद्र सिंह ने कैम्प में लगी गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, कृष्णा टोलियों के नायकों से लगे कैम्प का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की । टोलियों द्वारा प्रस्तुत नाटक, नाटिका, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया। कैम्प के अंतर्गत टैंट निर्माण व सज्जा में सरस्वती टोली प्रथम, गंगा टोली द्वितीय, कृष्णा टोली तृतीय रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कृष्णा टोली प्रथम, यमुना टोली द्वितीय, कावेरी टोली तृतीय रही। कैम्प प्रभारी विवके सारस्वत ने धन्यावाद ज्ञापित किया। प्रो नीरज सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान प्रो श्वेता मिश्रा, प्रो सीमा शर्मा, डाॅ प्रवीना शर्मा, प्रो मीनाक्षी सारस्वत, डाॅ अनंता शांडिल्य, प्रो आराधना मिश्रा, प्रो अर्चना सिंह, भारती, धरती पाठक, फरहा, शिवा परविन उपस्थित थे।