आगरालीक्स. (पूरी खबर). आगरा में सत्संगियों ने आधी रात थाना न्यू आगरा घेरा, सत्संग करने लगे, सत्संगियों पर एसडीएम और तहसीलदार ने लगाए अभद्रता के आरोप, हिरासत में तीन सत्संगी, रात दो बजे हिरासत में लिए गए सत्संगियों को छोडा, थाने से लौटे सत्संगी।
दयालबाग के जगनपुर मौजा में गाटा संख्या 335 चकरोड की जमीन पर दीवार को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से रास्ता बंद करने की शिकायत की।
एसडीएम, तहसीलदार से अभद्रता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार कब्जा हटाने पहुंचे। इस सत्संग सभा से जुडे लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अभद्रता की। इस मामले में डीएम के आदेश पर वीडियो फुटेज के आधार पर न्यू आगरा पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए।
तीन लोगों को हिरासत में लिया
सत्संग सभा का आरोप है कि थाना न्यू आगरा पुलिस डीईआई के उच्चाधिकारी हंस कुमार खन्ना, सेक्शन अधिकारी सुरेश कुमार और नोएडा से आए स्वयंसेवक कंप्यूटर इंजीनियर नितीश कुमार को हिरासत में ले लिया।
थाना घेरा किया सत्संग
बडी संख्या में आधी रात को सत्संगी थाना न्यू आगरा पर पहुंच गए। उन्होंने थाना न्यू आगरा घेर लिया और सत्संग करने लगे। रात दो बजे हिरासत में लिए गए सत्संगियों को पुलिस ने छोडा, इसके बाद सत्संगी लौटे।
