Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Saturday and Sunday closure will continue in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Saturday and Sunday closure will continue in Agra#agranews

195

आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. ऐसे में व्यापारियों को राहत मिलेगी या अभी पाबंदी रहेगी.. शनिवार—रविवार की बंदी को लेकर ये है निर्णय

लापरवाही बरत रहे लोग
आगरा में कोरोना के केस लगातार कम आ रहे हैं. लोगों को राहत दी जा रही है. बाजारों को अब देर तक खोला जा रहा है. लेकिन इस सबके बीच चिंता की बात ये है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं. आधे से ज्यादा लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं. पुलिस की सख्ती भी कम दिखाई दे रही है जिसके कारण लापरवाही बढ़ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ देश की हेल्थ मिनि​स्ट्री कोरोना की थर्ड वेव को लेकर समय—समय पर जानकारियां दे रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. हाल ही में देश के हिल स्टेशंस और मार्केट में भीड़ के जो फोटोज वायरल हुए हैं उन्होंने चिंता बढ़ाई है.

आगरा व्यापार मंडल ने दी चेतावनी
इधर आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने लोगों और व्यापारियों को चेतावनी दी है कि शादियों में पार्टियों में बिना मास्क के इसी तरह लोग जाते रहे और बाजारों में पुर्व की भांति इतनी भीड़ लगी रहीं तो जल्द आ सकती है तीसरी लहर. आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जैसे जैसे प्रशासन द्वारा बाजारों को खोलने में छूट बढ़ाई जा रही है वैसे—वैसे भीड़ बेलगाम हो रही है. लोगों में से कोरोना के प्रति खौफ खत्म हो गया है. यह ग़लती भारी पड़ सकती है. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री गागनदास रामानी, महामंत्री संगठन कन्हैयालाल राठौर, जय पुरसनानी मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक मंगवानी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमन लाल गोयल ने सभी से अनुरोध किया है कि सतर्कता बरते वरना वह दिन दूर नहीं जब तीसरी लहर दस्तक दे सकती है.

शनिवार—रविवार को बंद रहेंगे बाजार
इधर आगरा में फिलहाल अभी और राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है. आगरा सहित पूरे प्रदेश में लागू शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी फिलहाल जारी रहेगी. आगरा व्यापार मंडल ने इसको लेकर जानकारी भी दी है जिसमें उनहोंने बताया है कि डीएम से वार्ता हुई है जिसमें उन्होंने कहा कि जो बाजारों की बंदी शनिवार रविवार को रहती है, वैसे ही रहेगी अभी उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. आगरा व्यापार मंडल ने प्रशासन के इस आदेश पर सहयोग करने की अपील की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!