आगरालीक्स…आगरा के प्रिल्यूड में मेधावी छात्रों को वितरित की गई ₹ 29 लाख की छात्रवृत्ति. दसवीं की परीक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 49 छात्रों को मिले छात्रवृत्ति चेक
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास में सदैव प्रतिबद्ध रहता है। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 49 छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 की दसवीं की परीक्षा में उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए छात्रवृत्ति चेक प्रदान किए गए।छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों का विवरण अग्रलिखित है –
1 लाख 46 हज़ार 400 रुपए
वंश रमानी, ध्रुवि गुप्ता, गीतिका कुकरेजा व आर्या शर्मा
1 लाख 43 हज़ार 200 रुपए
साक्षी भोजवानी
1 लाख 34 हज़ार 200 रुपए
हर्ष भारद्वाज
1 लाख 9 हज़ार 200 रुपए
अर्ज़रागिनी सारस्वत व अक्षिता सिंह
आर्य जैन, अर्पित अग्रवाल, परी, शुभांग सिंह व अनमोल चैत्य
71 हज़ार 600 रुपए
अदिता अग्रवाल व श्रुति चंद्रा
59 हज़ार 800 रुपए
अंशिका मिश्रा
54 हज़ार 600 रुपए
अर्शिया मखीजा, कुमार सुहावन, शिवम जैन, अक्षर मिश्रा, हर्षित पुरवर व अक्षत मल्होत्रा
47 हज़ार 400 रुपए
सोनाक्षी सिंह व इशानी शंकर
36 हज़ार 600 रुपए
अक्षत गंगवार, आराध्य दयाल, मनिक गुप्ता, अनिरुद्ध भारद्वाज, अंशुमन सिकरवार, कशिश चौहान, परी बंसल, आध्या गंगवार, सौम्य प्रताप ढाँगर व अर्जुन गुप्ता
35 हज़ार 800 रुपए
मनन गुंबर, गीत अग्रवाल व गर्व जैन
34 हज़ार 650 रुपए
आद्या सोनी
33 हज़ार 550 रुपए
पवित्रा बंसल
27 हज़ार 300 रुपए
तन्मय श्रीवास्तव, अनुराग जैसवाल, आर्य शाल्या, अनन्या पुरोहित, एंजल वर्मा, संस्कृति गुप्ता,
गार्गी चौधरी व वाणी कटियार
23 हज़ार 700 रुपए
अनुप्रभा प्रजापति व अंशुल वर्मा
छात्रवृत्ति निम्न आधारों पर निश्चित की गई थी -
प्रथम श्रेणी- 95% या उससे ज़्यादा अंक - 100% कंपोजिट फीस स्कॉलरशिप
द्वितीय श्रेणी- 90 से 94.9% अंक - 50% कंपोजिट फीस स्कॉलरशिप
तृतीय श्रेणी- 80 से 89.9% अंक - 25% कंपोजिट फीस स्कॉलरशिप
इसके अतिरिक्त वर्तमान सत्र में छात्र की उपस्थिति 75% होनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. रंजना बंसल ने विद्यालय प्रबंधन के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अकेला ऐसा विद्यालय है जो अपने छात्रों के हित को दृष्टिगत रखते हुए इतनी बड़ी धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में विद्यालय का सशक्त निवेश है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।