आगरालीक्स…आगरा के स्कूल 23 नवम्बर को बंद रहेंगे। गुरु तेज बहादुर जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। डीएम गौरव दयाल ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।डीएम के आदेश के बाद स्कूल द्वारा परिजनों को छुट्टी के मैसेज भेजे जा रहे हैं।
ऐतिहासिक श्री तेग बहादुर साहिब जी सिंधा वाली गली यहियागंज गुरूद्वारे लखनऊ स्थित के प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद अवकाश 24 नवंबर को घोषित गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश 23 नवंबर को कर दिया गया है। यह फैसला पांच दिनी कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों को छोड़ कर सिर्फ छह दिन के कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों पर लागू होगा।
स्कूल में एग्जाम, परिजन परेशान
शहर के अधिकांश मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, 23 नवंबर को भी परीक्षा और 24 नवंबर की छुटटी है। अवकाश की तिथि में बदलाव के बाद से परिजन परेशान है लेकिन स्कूल से छुटटी का कोई मैसेज नहीं आया है। इसे लेकर तमाम फोन भी आते रहे।