आगरालीक्स ..आगरा में 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल एक ही पाली में होंगे, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे.अब दो पालियों में स्कूल नहीं खुलेंगे।
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद थे, पहले चरण में नौवीं से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए, इसमें भी छात्रों को सुबह और शाम की दो अलग अलग पालियों में बुुलाया जा रहा था, जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा सके। मगर, शासन के आदेश के बाद अब एक ही पाली में स्कूल खोले जाएंगे। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के नौवीं से कक्षा 12 वीं तक के स्कूल सुबह नौ से तीन बजे की पाली में खुलेंगे।