आगरालीक्स…मम्मियों को जल्दी उठने, पिता को फीस, यूनिफॉर्म और बच्चों को क्लास वर्क पूरा न होने की चिंता..क्योंकि आगरा में खुल रहे हैं स्कूल
काउंटडाउन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर दस फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं. ऐसे में आगरा में पेरेंट्स से लेकर बच्चों तक में टेंशन छाई हुई है. स्कूलों से लगातार बच्चों को स्कूल भेजने के मैसेज आना भी शुरू हो गए हैं. मम्मियों को अब जल्दी उठने की चिंता सताई जा रही है. बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जल्दी उठना पड़ेगा और बच्चों को तैयार करने व उनका टिफिन तैयार जो करना होगा. वहीं पिता को भी टेंशन से दो—चार होना पड़ रहा है. स्कूलों से लगातार फीस की मांग की जा रही है. बच्चों की यूनिफार्म एक साल में छोटी हो गई है, ऐसे में उनको दोबारा खरीदना पड़ेगा. जूते छोटे हो गए हैं. नए दिलाने हैं.
बच्चों का होमवर्क नहीं हुआ पूरा
इधर बच्चों में भी स्कूल जाने को लेकर टेंशन छाई हुई है. पूरे साल आनलाइन पढ़ाई हुई है और अब एग्जाम से पहले उन्हें स्कूल जाना होगा. सबसे ज्यादा टेंशन उन बच्चों को है जिनका होमवर्क पूरा नहीं हुआ है और उनकी कापियां अभी तक खाली पड़ी हुइ्र हैं. इस समय बच्चे लगातार अपने होमवर्क को पूरा करने में लगे हुए हैं. हालांकि स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि बच्चे स्कूल आएं. अगर उन्हें कोई परेशानी है तो वह शेयर भी कर सकते हैं.
एग्जाम की भी टेंशन
इधर बच्चों को एक टेंशन एग्जाम को लेकर भी है. वो सोच में हैं कि पढ़ाई तो आनलाइन हो गई लेकिन अब एग्जाम आफलाइन होंगे तो वो कैसे होंगे और क्या होगा.
गौरतलब है कि यूपी सरकार ने दो दिन पहले ही कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 10 फरवरी से खोलने के आदेश दिए हैं तो वहीं कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 1 मार्च से खोलने को कहा है. इधर स्कूल खुलने को लेकर स्कूलों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.