Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन School will open or Online studies in new session: tension continue in Agra# agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

School will open or Online studies in new session: tension continue in Agra# agranews

177

आगरालीक्स…आगरा में स्कूल खुलेंगे या फिर होगी आनलाइन पढ़ाई. टेंशन में अभिभावक और स्कूल संचालक…

एक अप्रैल से नया सेशन शुरू
आज यानी एक अप्रैल से स्कूलों में नया सेशन 2021—22 शुरू हो गया है लेकिन स्कूल अभी भी बंद हैं. कारण कोरोना के बढ़ते मामले. यूपी सरकार ने फिलहाल 4 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हुए हैं लेकिन जिस हिसाब से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. उस हिसाब से प्रदेश सरकार स्कूलों को बंद रखने की तारीख एक बार फिर से बढ़ा भी सकती है. गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना के 2600 से अधिक संक्रमित केस मिले हैं. आगरा में कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीज भी मिल चुके हैं. जिसको लेकर बताया जाता है कि इसका प्रसार काफी तेजी से होता है. ऐसे में स्कूलों के बंद होने की तिथि बढ़ने की पूरी आशंका है. देश के कई राज्यों ने तो स्कूलों को 10 से 15 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं तो दिल्ली सहित अन्य राज्यों ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रखे हुए हैं.

स्कूल चालू कर सकते हैं आनलाइन पढ़ाई
आगरा में बढ़ते मामलों को लेकर स्कूल संचालक और बच्चों के माता—पिता भी टेंशन में हैं. अगर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों को बंद रखने के लिए कोई निर्णय लिया जा सकता है तो आगरा के स्कूल संचालक बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर से आनलाइन कराने पर जोर दे सकते हैं. हालांकि आगरा के स्कूल संचालकों का कहना है कि हम स्कूल खोलने को लेकर तैयार हैं और कोविड को लेकर पूरे नियम भी फॉलो कर रहे हैं. लेकिन अगर फिर भी सरकार द्वारा स्कूलों को लेकर कोई आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा. वहीं बच्चों की पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स भी चिंतित हैं.

देशभर में कोरोना महामारी के एक बार फिर से व्यापक स्वरूप में आने से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है. देश के कई राज्यों में लॉकडाउन, Night Curfew के साथ—साथ कड़ी सख्ती भी बरती जा रही है. आगरा में भी पिछले कई दिनों से कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल देखा गया है. कोरोना के इस बढ़ते स्वरूप से किसी को अपने रोजगार को लेकर चिं​ता है तो किसी को अपने व्यवसाय के फिर से बंद होने की आशंका सता रही है. वर्ष 2020 को लोगों ने जैसे—तैसे बिताया और नुकसान भी काफी झेला लेकिन लगातार दूसरा साल भी ऐसे होने की आशंका मात्र से ही लोग डर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

error: Content is protected !!