आगरालीक्स… आगरा में अब 12 वीं तक के स्कूल 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। 2000 से अधिक सक्रिय केस होने पर नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से। आगरा में अभी 1290 सक्रिय केस हैं।
आगरा सहित प्रदेश भर में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल 15 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों में कोई पठन पाठन नहीं होगी, परीक्षाएं भी नहीं होंगी। कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, कोरोना का संक्रमण तेजी से बढने लगा है।
10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद
कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों को बंद करने के साथ ही 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं अब 20 मई के बाद आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सक्रिय केस 2000 के पार, नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से
इसके साथ ही यूपी के जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय भी बदल दिया गया है। अब 2000 से अधिक सक्रिय होने पर नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे की आठ बजे से लगेगा, रात आठ से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा।