आगरालीक्स…(Agra News 30th April)..आगरा में स्कूल अब 20 मई तक बंद रहेंगे, कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल यूपी में 20 मई तक बंद कर दिए गए हैं।
आगरा में स्कूल बंद चल रहे हैं, इसके साथ ही कोरोना के केस भी तेजी से बढने लगे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अब 20 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
स्कूलों में आनलाइन क्लासेज
आगरा के सरकारी, मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में अभी आनलाइन क्लासेज ही चलेंगी, कक्षा आठ तक के छात्रों को स्कूल में नहीं बुलाया जाएगा। छात्रों को घर पर ही आनलाइन क्लासेज में पढाई करनी होगी, इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।