आगरालीक्स(15th September 2021 Agra News)… आगरा में शुक्रवार को रहेगा अवकाश. बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी आॅफिस.
स्थानीय अवकाश रहेगा
आगरा में शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर नहीं खुलेंगे। दरअसल, अबुल उलाह दरगाह पर उर्स बुधवार से शुरू हो गया है। यह तीन दिन तक चलेगा। इसके समापन के दिन स्थानीय अवकाश रहता है। इस कारण शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज नहीं खुलेंगे। सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
आगरा में साल में दो बार रहता है स्थानीय अवकाश
आगरा में स्थानीय अवकाश साल में दो बार रहता है। पहला सावन के माह में लगने वाला कैलाश मेला के दिन रहता है। दूसरा अबुल उलाह दरगाह के उर्स के आखिरी दिन।

अबुल उलाह दरगाह पर लगता है उर्स
भगवान टॉकीज के निकट ही अबुल उलाह साहब की दरगाह है। यहां हर साल उर्स का आयोजन किया जाता है। इस साल यह बुधवार से शुरू हुआ है। यहां पर अकीदतमंद दुआ करने आते हैं। दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं।
ये भी पढ़ें
आगरालीक्स ….आगरा में स्कूल, कॉलेज सहित सरकारी कार्यालयों की छुटटी शुक्रवार को नहीं शनिवार को है। पहले शुक्रवार को https://agraleaks.com/local-holiday-on-18th-september-in…/