आगरालीक्स.. आगरा में स्कूल लॉकडाउन की अवधि का बस और वैन का चार्ज, लेट फीस नहीं लेंगे, स्कूल कब खुलेंगे यह भी जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है।
आगरा में अभिभावक लॉक डाउन की अवधि की स्कूलों की फीस को माफ करने की मांग करने की मांग कर रहे हैं, साथ ही जुलाई में स्कूल ना खोलने के लिए कह रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है।
28 दिन तक कोई केस नहीं आएगा तभी स्कूल खोलने पर विचार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि 28 दिन तक आगरा में कोई कोरोना का केस नहीं आएगा इसके बाद ही स्कूल कॉलेज खोलने पर विचार किया जाएगा। अभी कोरोना के एक्टिव केस 100 से अधिक हैं, 55 कंटेनमेंट जोन हैं, तमाम स्कूल कंटेनमेंट जोन में हैं।
स्कूल बस वैन का नहीं लगेंगे चार्ज, लेट फीस भी नहीं
डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन की अवधि का स्कूल बस और वैन का चार्ज स्कूल संचालक नहीं लेंगे, स्कूल द्वारा लेट फीस भी नहीं ली जाएगी, फीस जमा करने के लिए दबाव भी नहीं बना सकते हैं।
स्कूल की फीस माफ करने का शासन स्तर से ही होगा निर्णय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिभावक स्कूल की फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं लेकिन स्कूल की फीस माफ करने का निर्णय शासन स्तर से ही लिया जा सकता है।