
एसपी सिटी सुशील घुले ने कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों की सुरक्षा पुलिस के साथ ही कॉलेज प्रशासन की भी है, उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
स्कूलों को यह करना होगा
– हर स्कूल के मेन गेट पर चौकीदार की नियुक्ति करने तथा वहां टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध कराना होगा । गेट पर ही संबंधित थाने और पुलिस अधिकारियों के नंबर होगें ताकि आपातकाल में तत्काल सूचना दी जा सके ।
– स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए । मेन गेट पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराधी का चेहरा साफ-साफ फुटेज में आ सके ।
– स्कूल बसों और वैनों के ड्राइवरों की पुलिस वेरीफिकेशन कराई जाए । यदि किसी ड्राइवर का आपराधिक इतिहास रहा है तो उसे नौकरी पर नहीं रखा जाए ।
– किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद अभिभावक या शिक्षक अफवाह नहीं फैलाएं बल्कि पुलिस को तत्काल सूचित करें ।
सरकारी स्कूलों की हालत खराब
सरकारी स्कूलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है । सरकारी स्कूलों में चौकीदार तो दूर बाउंड्री वाल तक नहीं हैं । जुआरी, शराबी तथा अतिक्रमण की समस्या से अधिकांश स्कूल जूझ रहे हैं । शिक्षक ही स्कूल का ताला खोलते हैं और झाड़ू लगाते हैं वहां सुरक्षा का इंतजाम कैसे किया जाए । एसपी सिटी ने प्रधानाचार्यों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी समस्याओं का समाधान करेगी लेकिन प्राध्यापक भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर पुलिस को सहयोग प्रदान करें ।
एमजी रोड पर मिला टििफन, निकला खाली
दो दिन से स्कूलों को बम से उडाने के पत्र मिल रहे हैं, तीसरे दिन बुधवार को सूरसदन चौराहे पर टििफन रखा हुआ था। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, यातायात को रोकर उसे चेक किया गया, वह खाली निकला।
Leave a comment