आगरालीक्स.. आगरा में डीएम प्रभु एन सिंह के 12 वीं तक के मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश, पढे कोरोना के कहर के बाद आगरा में पाबंदी।

आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं। इसके चलते कक्षा 12 वीं तक के स्कूलों का संचालन 30 अप्रैल तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे।
आनलाइन कक्षाएं, प्रैक्टिकल कराए जा सकेंगे
12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, इसमें अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी सरकारी, मिशनरी और कान्वेंट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन स्कूलों द्वारा आनलाइन कक्षाएं और प्रैक्टिकल एग्जाम कराए जा सकेंगे। इस पर रोक नहीं लगाई गई है।
यूपी के सभी स्कूल और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद
इससे पहले प्रदेश सरकार ने कोरोना के केस तेजी से बढने पर यूपी के 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल और कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। स्कूल नहीं खुलेंगे, प्रैक्टिकल और पूर्व निर्धारित परीक्षाएं ही कराई जा सकेंगी।
शादी समारोह में 100 से 200 लोग
इसके साथ ही शादी समारोह को लेकर भी संख्या सीमित कर दी गई है। बंद हॉल में शादी समारोह करने पर 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे, जबकि खुली जगह पर 200 लोगों को ही शामिल करने की अनुमति दी गई है।