आगरालीक्स…(27 December 2021 Agra News) आगरा में एक एक्सीडेंट ने मासूम बच्चों से छीन ली मां की ममता. स्कूटी पर सवार थी महिला, पीछे से ट्रक ने मार दी टक्कर…
आगरा के जयपुर हाइवे पर हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई. महिला अपने परिचित के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी, पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिचित युवक घायल हो गया.

ये है मामला
बताया जाता है कि लोहामंडी की रहने वाली महिला भावना पत्नी स्व. राजेश अपने एक पड़ोसी युवक जीतू के साथ स्कूटी से फतेहपुर सीकरी आ रही थी. कौरई टोल प्लाजा के पास आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में भावना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पड़ोसी जीतू घायल हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. ट्रक को पकड़ लिया गया और उसे थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचा दिया गया. हादसे के बाद भावना के परिजन मौके पर पहुंच गए. उनके साथ भावना का 10 साल का बेटा अंश और 6 साल की बेटी भूमिका भी पहुंच गई. दोनों बच्चों का रो—रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
- 27 December 2021 Agra News
- Accident in Agra
- Accident on Agra Jaipur highway
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Jaipur highway
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Road accident in Agra
- Scooty rider woman died in an accident on the highway in Agra...#agranews