आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) आगरा में वेलेंटाइन डे पर पार्कों और सूनी जगहों पर कपल को ढूंढ रहे कई संगठन. कई लड़के—लड़कियों को पकड़ा भी. अभद्रता के मामले…
आगरा में वेलेंटाइन डे पर पूर्व की चेतावनी के अनुसार बजरंग दल और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सुबह से ही पार्कों और सूने स्थानों पर बैठे लड़के—लड़कियों को ढूंढ रहे हैं. पालीवाल पार्क में बैठे लड़के और लड़कियों को इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा भी है. उनके बैगों की तलाशी ली गई. कई जगह अभद्रता के भी मामले सामने आए हैं और वीडियो भी बनाए गए हैं. पकड़े जाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है. छात्राओं के घरवालों से फोनपर बात की और उन्हें जाने दिया.

सुबह से ही तलाश
इन संगठनों के कार्यकर्ता आज सुबह से ही पार्कों और अन्य जगहों पर घूमने लगे. रामबाग, मेहताब बाग, पालीवाल पार्क और अन्य पार्कों में प्रेमी जोड़ों की इन्होंने खबर भी ली. कई जगह स्कूली ड्रेस में पहुंची छात्राओं से अभद्रता भी की गई और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए गए. कार्यकर्ताओं ने पालीवाल पार्क में बैठे युवक युवतियों को भारतीय संस्कृति का पाठ भी पढ़ाया. हालांकि दोपहर तक पार्कों में प्रेमी जोड़ों की संख्या कम हो गई.
बता दें कि राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी वेलेंटाइन डे काविरोध किया. राजा की मंडी चौराहे पर वेलेंटाइन का पुतला भी फूंका गया. दोनों संगठनों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर 14 फरवरी को पार्कों और रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े मिले तो इनकी हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराई जाएगी.