Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स SEBI banned KMJ Land Developers Director Gopal Gupta arrested in Agra
बिगलीक्स

SEBI banned KMJ Land Developers Director Gopal Gupta arrested in Agra

226

आगरालीक्स… आगरा से एसटीएफ ने चिटफंड कंपनी केएमजे लैंड डेवलपर्स के निदेशक गोपाल गुप्ता को अरेस्ट किया है। इन पर उप्र समेत विभिन्न राज्यों के एक लाख लोगों से कई सौ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। सेबी द्वारा प्रतिबंधित कंपनी के निदेशकों खिलाफ ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में छह साल पहले धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने ग्वालियर की चिटफंड कंपनी केएमजे लैंड डेवलपर्स को सेबी ने छह साल पूर्व प्रतिबंधित किया था। इसके बाद भी कंपनी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उप्र के आगरा समेत विभिन्न शहरों में काम करती रही। इस पर कंपनी के खिलाफ वर्ष 2011 में ग्वालियर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके आठ निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आगरा के थाना सदर के मुस्तफा क्वार्टर निवासी निदेशक गोपाल गुप्ता भी आरोपी था। कंपनी के एमडी संतोषी लाल को ग्वालियर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गोपाल गुप्ता कंपनी का उप्र का कारोबार देख रहा था। कंपनी सात साल से संजय प्लेस में कार्यालय खोलकर लोगों से रकम निवेश कर रही थी। एसटीएफ ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। देर रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ ले गई। आरोपी निदेशक को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआइ आनंद प्रकाश, दुष्यंत तिवारी, सिपाही चंचल, कमलकांत और अनवर थे।

आगरा सहित कई शहरों में नेटवर्क
कंपनी ने आगरा के अलावा कई शहरों में अपना जाल फैला रखा है। इनमें फीरोजाबाद, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली, भदोही, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी प्रमुख हैं। गोपाल गुप्ता ने एसटीएफ को बताया कि वह निवेशकों को जमीन देने के नाम पर जाल में फांसते थे। निवेशक को छह साल बाद 50 वर्ग फीट से लेकर पांच हजार वर्ग फीट जमीन उपलब्ध कराने का लालच देते थे। यह जमीन उप्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश में देने का आश्वासन देते थे। लोगों को जितनी जमीन चाहिए होती थी, वह उतनी रकम निवेश करते थे। जिन लोगों को जमीन नहीं चाहिए होती, उनको छह साल मेें रकम दोगुनी करने का बांड देते थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

बिगलीक्स

Mathura News Live: Woman killed her three old child, Expose after One month

​मथुरालीक्स ..वीडियो.. दर्दनाक, प्रेमी से बात करने पर बेटे के शोर मचाने...

error: Content is protected !!