आगरालीक्स.. आगरा में 18 अप्रैल को मतदान है, सुरक्षा एजेंसिया आगरा में आ गई हैं, इन्हें स्कूलों में ठहराया गया है, कुछ स्कूल 21 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।
आगरा में 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है, इसके लिए सुरक्षा एजेंसिया आगरा पहुंचने लगी हैं। इनके रुकने का इंतजाम स्कूल और गेस्ट हाउस में किया गया है। इसे देखते हुए कुछ स्कूलों की 21 तक छुटटी कर दी है।
आगरा में 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है, इसके लिए सुरक्षा एजेंसिया आगरा पहुंचने लगी हैं। इनके रुकने का इंतजाम स्कूल और गेस्ट हाउस में किया गया है। इसे देखते हुए कुछ स्कूलों की 21 तक छुटटी कर दी है।
आगरा और फतेहपुर सीकरी पर कांटे की टक्कर
आगरा में लोकसभा की दो सीटें हैं, आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के सामने सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी हैं और कांग्रेस से प्रीता हरित हैं। इस सीट पर मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ चुनाव रोचक होता जा रहा है। वहीं, फतेहपुर सीकरी पर कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के सामने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर हैं और सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित चुनाव लड रहे हैं। इस सीट पर भी चुनाव रौचक हो गया है, समीकरण लगातार बदल रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर 32 लाख से अधिक मतदाता हैं, मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसिया आगरा पहुंच गई हैं, आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में सख्ती ज्यादा रहेगी, पोलिंग बूथ पर बाहरी लोगों को घुसने नहीं दिया जाएगा।