आगरालीक्स…आगरा में LIC के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार और उनके बेटे की एक्सीडेंट में मौत. कार से जयपुर जा रहे थे. पथौली पर कार पेड़ से टकराई.
कार से जयपुर जा रहे थे पिता—पुत्र
आगरा में एलआईसी के सीनियर डिवीजन मैनेजर सुनील कुमार और उनके बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा शनिवार शाम को शाहगंज के पथौली इलाके में हुआ है. बताया जाता है कि वह अपने बेटे गौरांग के साथ जयपुर जा रहे थे. लेकिन पथौली के पास अचानक उनकी कार डिसबैलेंस हो गई और तेज रफ्तार के साथ पेड़ से जा टकराई. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर लोग पहुंच गए और थोड़ी देर में ही पुलिस भी आ गई. पुलिस ने कार में फंसे सुनील कुमार और उनके बेटे गौरांग को गंभीर हालत में एसएन की इमरजेंसी में भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनील कुमार आगरा के धौलपुर हाउस के रहने वाले थे. इनका एक घर जयपुर में भी है. शनिवार शाम को वह बेटे के साथ जयपुर जा रहे थे. हादसे के बाद एसएन की इमरजेंसी में एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.