आगरालीक्स…। सोने-चांदी में तेजी का रुख कायम है। शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
आगरालीक्स…। सोने-चांदी में तेजी का रुख कायम है। शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
वायदा बाजार में मंगलवार को दोपहर सोना 48,141 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चांदी 62,511 रुपये प्रति किलो के भाव पर बनी हुई थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4826 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4710 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4295 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3909 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3112 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 330.97 अंक की तेजी लेकर 57,751.21 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी ने भी 91.35 अंकों की बढ़त के साथ 17,177.60 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल सेंसेक्स 401 अंक चढ़कर तो निफ्टी 115 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
उल्लेखनीय है कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलकर दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ 57,420 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 82 अंकों की तेजी के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ था।