आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा की नौ सीटों पर भाजपा के सात प्रत्याशियों की उम्र 60 से अधिक, वरिष्ठ नागरिकों के भरोसे भाजपा, युवा प्रत्याशी एक भी नहीं। जानें प्रत्याशियों के बारे में…
आगरा में विधानसभा की नौ सीटें हैं। पिछले चुनाव में आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। मगर, भाजपा ने पांच विधायकों की टिकट काट दी, उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया गया है। भाजपा ने अन्य दलों से आए पूर्व विधायकों को भी टिकट दी है। 21 जनवरी को सभी नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया। नामांकन जमा करते समय अपनी शैक्षिक योग्यता, उम्र से लेकर संपित्त का ब्योरा दिया है।

सात प्रत्याशियों की उम्र 60 से अधिक
भाजपा के नौ प्रत्याशियों में से सात की उम्र 60 से अधिक है। सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी फतेहपुर सीकरी विधानसभा से चौधरी बाबूलाल हैं, इनकी उम्र 70 साल है। जबकि सबसे कम उम्र के प्रत्याशी खेरागढ़ विधानसभा से हैं, इनकी उम्र 53 साल है।
50 से कम उम्र का एक भी प्रत्याशी नहीं
भाजपा ने नौ सीटों में से एक भी सीट पर 50 से कम उम्र का प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा द्वारा जिन प्रत्याशियों को टिकट दी गई है उन सबकी उम्र 50 से अधिक है।
विधानसभा क्षेत्र, प्रत्याशी का नाम, उम्र
फतेहपुरसीकरी , चौधरी बाबूलाल , 70
फतेहाबाद, छोटेलाल वर्मा, 68
आगरा छावनी, डॉ. जीएस धर्मेश, 68
आगरा दक्षिण, योगेंद्र उपाध्याय, 66
आगरा ग्रामीण, बेबीरानी मौर्या, 65
बाह , रानी पक्षालिका सिंह, 61
एत्मादपुर, डॉ. धर्मपाल सिंह, 58
खेरागढ़, डॉ. भगवान सिंह कुशवाह, 53