Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Several hurt as police lathicharge protesters in Agra
बिगलीक्स

Several hurt as police lathicharge protesters in Agra

dla
आगरालीक्स
 ……आगरा में ज्वैलर को गोली मारने और बढते क्राइम के विरोध में आईजी कार्यालय पर धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया सहित कारोबारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड दिया। इसमें मीडिया कर्मी भी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
14 नवंबर को खंदारी में अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी, हत्यारे पकडे नहीं जा सके हैं। 22 नवंबर को श्री सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन पर उनके घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी, उनके सीने से होते हुए गोली पेट में धंस गई। lat 3यह घटना थाना एमएम गेट के पास की है और धन कुमार जैन के साथ सरकारी गनर और निजी सुरक्षा कर्मी थे। इसके बाद भी उन पर हुए हमले से व्यापारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में व्यापारी दोपहर में आईजी डीके मिश्रा के कार्यालय पर पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ भाजपा विधायक और कार्य​कर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल latहुए।

यहां व्यापारियों ने एसएसपी प्रीतिंदर सिंह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य लोग आईजी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। शाम साढे चार बजे पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया के फोटोग्राफर विनोद अग्रवाल का सिर फट गया है।
क्राइम कंट्रोल के बाद खुलासे मे भी फेल पुलिस
आगरा में पुलिस क्राइम कंट्रोल में फेल हो चुकी है और अब पुलिस वारदात के बाद खुलासा भी नहीं कर पा रही है। इससे बदमाशों के हौसले बढते जा रहे हैं और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

दो घंटे चला धन कुमार का आॅपरेशन
गोली लगने के बाद धन कुमार जैन को जीजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। रविवार lat 4रात को धन कुमार जैन का दो घंटे आॅपरेशन चला और पेट से गोली निकाली गई। डॉक्टरों का कहना है कि धन कुमार जैन खतरे से बाहर हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

error: Content is protected !!