आगरालीक्स ….आगरा में हर महीने छह करोड़ खर्च हो रहे हैं इसके बाद भी गंदगी है, अब शहर में कहीं सीवर लाइन धंसी तो वबाग कंपनी के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा।
आगरा में शुक्रवार को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया गया। सीवर और सपफाई के मुददे पर बुलाए गए सदन में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने हर महीने छह करोड़ रुपये वबाग कंपनी को देने के बाद भी सीवर की समस्या है और सफाई नहीं हो रही है। 20 20 बरी पफोन करने पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इन हालातों को देखते हुए नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने वीए टेक वबाग कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कहीं भी सीवर लाइन धंसी और जनहानि की आशंका हुई तो कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कंपनी को दो महीने का अल्टीमेटम
मेयर नवीन जैन ने वबाग कंपनी को दो महीने का अल्टीमेंटम दिया है, इस दौरान शहर की सफाई और सीवर व्यवस्था में सुधार करना है। उन्होंने कंपनी से प्लान मांगा है, इस दौरान व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो शासन को पत्र लिखकर वबाग कंपनी का करार निरस्त कराया जाएगा।