आगरालीक्स ….आगरा में स्टेट जीएसटी ने हाईटेक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से टिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से जीएसटी की चोरी पकड़ी, कंपनी द्वारा कर व अर्थदंड के 15.74 लाख रुपये जमा किया जाना स्वीकार किया गया।
अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे और अपर आयुक्त ग्रेड दो सार्वजीत के अनुसार, खेरागढ़ में सरसों के तेल की इकाईयों को टिन की आपूर्ति देने वाली फर्म गिर्राज टिन मैन्युफैक्चरिंग की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस डाटा एनालिसिस बीफा टूल्स और करापवंचना में लिप्त होने की सूचना के आधार पर फर्म की जांच में मिला बड़ा अंतर।
स्टॉक में मिला अंतर
66.70 लाख रुपये का स्टाक लेखों से कम पाया गया एवं 5.39 लाख रुपये का स्टाक लेखों से अधिक पाया गया। फर्म द्वारा निरस्त फर्म से खरीद पर आईटीसी का अनियमित अविधिक दावा किया गया है। फर्म द्वारा 174.98 लाख रुपये के ईवे बिल निरस्त किए गए। विसंगति को व्यापारी द्वारा स्वीकार करते हुए कर व अर्थदंड के 15.74 लाख रुपये जमा किया जाना स्वीकार किया गया। जांच जारी है।