आगरालीक्स… आगरा में एसजीएसटी की जांच, बिना बिल और बोगस फर्मों से बिक्री पर जमा कराए 75 लाख रुपये। ( SGST Investigation : Rs 75 lakh deposit by Firm in Agra)
आगरा में शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग नेबेलनगंज स्थित फर्म दुर्गा मशीन टूल्स की जांच की। फर्म द्वारा मशीन टूल्स की खरीद व बिक्री का काम किया जा रहा है। जांच से पहले डाटा एनालिसिस में पाया गया कि फर्म द्वारा वास्तविक टर्नओवर छिपाया जा रहा है। बिना बिल के बिक्री की जा रही है। स्थानीय इनपुट के आधार पर फर्म के करापवंचन में लिप्त होने की सूचना थी। फर्म की जांच की गई। करापवंचन की पुष्टि हुई एवं घोषित एवं भौतिक स्टाक में अंतर पाया गया। इसके अतिरिक्त फर्म द्वारा कुछ बोगस फर्मों से खरीद दिखाई जा रही थी।
कुछ ऐसी आइटीसी क्लेम की जा रही थी, जो इनएलिजिबल थी। इन कमियों के आधार पर फर्म की जांच की गई। फर्म द्वारा प्राथमिक रूप से 75 लाख रुपये डीआरसी-3 के माध्यम से जमा किए गए। अग्रेतर जाँच जारी है जिसके आधार पर और अधिक कर एवं अर्थदंड जमा होना संभावित है।