आगरालीक्स …आगरा में चर्चित ज्वैलर शैल कुंद्रा की सरेशाम गोली मारकर हत्या के मामले में कोर्ट ने दिया फैसला, सभी 10 आरोपी बरी हो गए हैं, सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था, गवाहों के मुकर जाने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
आगरा के शाहगंज में 13 दिसंबर 2009 को बधावा ज्वैलर्स के संचालक शैल कुंद्रा अपने शोरूम में बैठे हुए थे, शाम 7 30 बजे दो बदमाश शोरुम में घुसे और ताबडतोड फायरिंग की, एक गोली शैल कुंद्रा के सीने में लगी। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पिस्टल निकाली और बदमाशों पर फायरिंग की, इसी दौरान शैल कुंद्रा गोली लगने से गिर गए। दोनों बदमाशों ने ताबडतोड शरीर पर गोली मारी, वहां से भाग गए।
बाजार में अफरा तफरी, सीसीटीवी में कैद
ब्यस्त शाहगंज बाजार में ताबडतोड गोली चलाकर कारोबारी शैल कुंद्रा की हत्या से भगदड मच गई, लोग कुछ समझ नहीं पाया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था, इस मामले में आगरा के कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
सभी आरोपी बरी
इस मामले में 16 अक्टूबर को आगरा के कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। अभियोजन पक्ष ने हत्याकांड में 19 गवाहों को कोर्ट में किया था पेश। मृतक के सगे भाइयों समेत अन्य गवाह भी सुनवाई के दौरान मुकर गए। कोर्ट ने मुख्य आरोपी राधेश्याम मल्होत्रा, पिंटू समेत सभी 10 आरोपितों को बरी करने के आदेश दिए हैं।