आगरालीक्स… आगरा के आश्रम संचालक को पीडित महिला सेविका फांसी की सजा दिलवाना चाहती है, अब उसका यही उदृदेश्य है। वह कई सालों से आश्रम में महिलाओं के साथ रेप और छेडछाड कर रहा था, इसके बाद महिला सेविकाओं को धमकी देता था। उन्हें खाना नहीं देता था। इसलिए कई सालों से आश्रम संचालक गंदा काम करता रहा।
मंगलवार को आश्रम में चार साल से रह रही महिला सेविका ने स्थानीय लोगों की मदद से आश्रम संचालक 40 वर्षीय भगवान सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। पीडिता का आरोप है कि उसके साथ रेप किया गया, इसके बाद दो दिन तक कमरे में भूखा रखा गया जिससे वह आश्रम संचालक की शिकायत ना करे। वह यह गंदा काम अन्य महिला सेविकाओं से कर रहा था, उन्हें धमकी देता था और भूखा रखता था। पीडिता का कहना है कि वह हिम्मत जुटाकर सामने आई है और महिलाओं को हवस का शिकार बनाने वाले आश्रम संचालक भगवान सिंह को फांसी के फंदे पर लटकवा कर दम लेगी।

यह है मामला
आगरा में ओम शांति आश्रम, रेणुका धाम रुनकता में संचालित है। यहां शांति की खोज में घर से निकली महिलाएं पहुंचती हैं, आश्रम में कई महिलाएं रह रहीं थी, यह कई साल पुराना आश्रम है। आश्रम में चार साल से रह रही महिला ने आश्रम संचालक भगवान सिंह की करतूत को बेनकाब कर दिया।
भागकर बचाई इज्जत
आश्रम में रह रही एक महिला सेविका की मदद से आश्रम संचालक पकडा गया, महिला सेविका ने बताया कि वह उसे बहुत दिनों से परेशान कर रहा था, सोमवार रात को वह कमरे से कपडे लेने गई। आश्रम संचालक ने उसे पकड लिया और कहने लगा कि तुमसे बहुत प्यार करता हूं। इस पर महिला सेवका ने उसे आडे हाथ लिया और इज्जत बचाने के लिए आश्रम से भागकर पास के घरों में पहुंची। वहां लोगों को आश्रम संचालक की काली करतूत की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से आश्रम संचालक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
कई सालों से कर रहा काली करतूत
महिला सेवका ने बताया कि ओम शांति के दो आश्रम हैं, आश्रम संचालक द्वारा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें उनके परिवार वालों के खिलाफ भडका दिया जाता है, इससे वे घर छोडकर शांति की तलाश में आश्रम में आ जाती हैं। महिला सेविकाएं सफेद कपडे में रहती हैं, उनकी कमजोरी पकडकर आश्रम संचालक छेडछाड और रेप करता है। वह यह कई सालों से कर रहा है, क्योंकि महिलाएं अपना घर छोडकर आई हैं, इसलिए वे आश्रम से जान नहीं सकतीं। आश्रम संचालक की काली करतूत का विरोध करने वाली महिलाओं को वह आधी रात को बाहर निकाल देता है, इससे मजबूरी में वह आश्रम संचालक की काली करतूत का शिकार हो रही हैं।