Tuesday , 7 July 2026
Home बिगलीक्स Shocking: Etah businessman made obscene videos of a 4-year-old girl; police found over 1,000 clips on his mobile phone
बिगलीक्स

Shocking: Etah businessman made obscene videos of a 4-year-old girl; police found over 1,000 clips on his mobile phone

5

यूपीलीक्स…शॉकिंग, एटा के व्यापारी ने 4 साल की बच्ची के बनाए गंदे वीडियो. पुलिस को मोबाइल में मिले 1000 से ज्यादा क्लिप्स. इनमें कई महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो..अमेरिका की एजेंसी ने ट्रेस की हरकत

यूपी के एटा से शॉकिंग मामला सामने है. यहां का एक घुंघरू घंटी का व्यापारी नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करता था और गंदे वीडियो बनाता था. पुलिस ने जब इसका मोबाइल चेक किया तो गूगल ड्राइव में एक हजार से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. इनमें वह परिचित महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों के फोटो खींचता था और उन्हें एडिट करके अश्लील बनाता था. एक माह पहले चार साल की बच्ची के साथ इसने यौन शोषण कर गंदा वीडियो भी बनाया था जो कि इसके मोबाइल में मिल गया है. एटा थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त NCMEC साइबर टिपलाइन के आधार पर CSEAM (बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री) का मामला सफलतापूर्वक उजागर किया गया. FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चार साल की बच्ची के साथ की थी गलत हरकत
पुलिस के अनुसार जलेसर के मुख्य बाजार में 42 वर्षीय मुदित गुप्ता पुत्र इंद्रेश गुप्ता रहता है. मुदित गुप्ता पेशे से घुंघरू घंटी का व्यापार करता है. वह फैक्टरी भी चलाता है लेकिन अविवाहित है. एक माह पहले इसने चार साल की एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और उसका गंदा वीडियो बनाया. यह वीडियो उसने अपने मोबाइल में गूगल ड्राइव में सेव कर लिया था..

यूएसए ने ट्रेस की हरकत, पकडा गया आरोपी
गूगल ड्राइव आदि में आ​पत्तिजनक वीडियो और फोटो सेव करने की निगरानी इंटरनेशनल एजेंसी एनसीएमईसी करती है जिसका हेड क्वर्टर यूएसए में है. हाल ही में एजेंसी द्वारा दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के अधीन साइबर क्राइम कंट्रोल करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन को इसकी जानकारी दी. इस एजेंसी की ओर से साइबर क्राइम कंट्रोल लखनऊ तक जानकारी पहुंची जिसके बाद इसकी डिटेल एटा पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी व्यापारी को उसेक घर से उठा लिया. पुलिस ने उसके दो मोबाइल भी जब्त कर लिए.

एक हजार से अधिक वीडियो मिले
साइबर टीम ने जब व्यापारी के फोन खंगाले तो उनमें बच्ची के सााि की गई गलत करकत करने वाला वीडियो भी मिल गया. इसके अलावा गूगल ड्राइव में एक हजार से अधिक ऐसे पोर्न वीडियो मिले जो कि बेहद आपत्तिजनक है.

महिलाओं—लड़कियों के फोटो एडिट कर बनाता था अश्लील
पूछताछ में आरोपी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी परिचित लड़कियों, महिलाओं व अन्य के फोटो खींचता था और उन्हें एडिट करके चेहरा वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई देने वाली महिला के चेहरे पर लगाता था. यह सारे वीडियो उसने अपने मोबाइल में ही सेव कर रखे थे. आरोपी ने अलग—अलग 11 ईमेल आईडी बनाई थी. पुलिस अभी भी उसके मोबाइल की पूरी जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: IMD issued an orange alert for heavy rain in Agra over the next three hours…#agranews

आगरालीक्स…चेतावनी, मौसम विभाग ने आगरा में अगले तीन घंटे में भारी बारिश...

बिगलीक्स

Agra News: 6.188 million saplings will be planted in Agra on July 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 जुलाई को 61 लाख 88 हजार पौधे रोपे जाएंगे....

बिगलीक्स

Agra Crime News: Husband stabs wife to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स..देखें वीडियो, आगरा में युवती ने अपने पति के दो थप्पड़ मारे....

बिगलीक्स

FSDA Raid in Agra: Food samples Collected from retail stores in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आ रहे पैकेट वाले अचार, केचअप और बोतल में मिल...

error: Content is protected !!