Saturday , 18 July 2026
Home फिरोजाबाद Shocking: Lover killed the woman’s one and a half year old innocent child by throwing him on the ground
फिरोजाबाद

Shocking: Lover killed the woman’s one and a half year old innocent child by throwing him on the ground

345

फिरोजाबादलीक्स…क्रूरता की हदें पार करने वाली घटना. महिला ने शादी से किया इनकार तो सनकी आशिक ने उसके डेढ़ साल के मासूम को जमीन पर पटक—पटक कर मार डाला.

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक सनसनीखेज और रौंगटे खड़े करने वाली घटना आई है. रिश्ते की भाभी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी सनकी प्रेमी ने उसके डेढ़ साल के बेटे को जमीन पर पटक—पटक कर मार डाला. आरोपी के मन में शक बैठ गया था कि बच्चे की खातिर ही उससे शादी करने से इनकार​ किया गया है. फिलहाल इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जो कि काफी वीभत्स है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पति से अनबन पर मायके रह रही थी रती
अरांव के गांव बामई में रहने वाली रती की शादी फरवरी 2024 में बदायूं में रहने वाले सुमित के साथ हुई थी. शादी से इनका डेढ़ साल का बेटा आरव है लेकिन पति सुमि3त से अनबन के कारण रति पिछले पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी. इसी बीच रती के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर बंदायूं ने रति के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं. उसने रति को उसके पति सुमित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा दिलया और उसका विश्वास ​जीता.

र​ती ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव
विराज ने इसके बाद रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया लेकिन रती ने उसे ठुकरा दिया. शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने और कानूनी रायल लेने शिकोहाबाद एक अधिवक्ता के पास आई थी. अधिवक्ता से मिलने से पहले रती अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर यादव कॉलोनी में जाकर रुक गई. इधर सिरफिरा विराज भी वहां आ गया. उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी का दबाव बनाया लेकिन जब रती ने इससे साफ इनकार कर दिया तो आरोपी विराज उसके डेढ़ साल के बेटे मासूम आरव को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया.

एकतरफा प्रेम में क्रूरता की हदें की पार
आरव को घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर करीब ढाई बजे विराज ने सूनसान सड़क पर मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका. इससे बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद वह बच्चे का श्याव लेकर घर के दरवाजे पर फेंककर भाग निकला. रती ने जब बच्चे का शव देखा तो उसकी चीख निकल गई. शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकजुट हुए. उन्होंने सीसीटीवी देखा तो रूह कंपाने वाला वीडियो दिखा. सिरफिरा विराज ने मासूम को आठ बार बुरी तरह से जमीन पर पटका. यह खौफनाक मंजर देख हर किसी की चीख् निकल गई.

पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है और साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आरोपी विराज की तलाश में है. पुलिस और परिजनों की मानें तो आरोपी विराज के दिमाग में सनक थी और उसे लगता था कि रती उससे सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहती क्योंकि उसका डेढ़ साल का बेटा है और उसे शक बैठ गया था कि रती और उसका पति फिर से एक हो सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Body of Class 10 student found near railway tracks; murder alleged

फिरोजाबादलीक्स…रेलवे ट्रेक किनारे मिला 10वीं की छात्रा का शव. स्कूल जाने के...

फिरोजाबाद

Tragic: Two sisters die of snakebite….#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सांप काटने से दो सगी बहनों की मौत. बेड पर सो...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Married woman found hanging; had a love marriage 20 months ago…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…घरवालों से लड़कर 20 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब फंदे...

फिरोजाबाद

Sad News: Class 7 student dies at school gate in Firozabad; heart attack suspected…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सातवीं का छात्र स्कूल के गेट पर लड़खड़ाकर गिरा. मौत से...

error: Content is protected !!